फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अंबावता ने स्कूलों की मनमानी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों पर मनमानी फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि निजी स्कूलों में अपने अनुसार फीस, ड्रेस, सिलेबस चलाए जा रहे हैं और अभिभावकों को ये चीजें विशेष दुकानों से खरीदने के लिए कहा जाता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द इन समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। इस मौके पर रईस अहमद, नजराना बेगम, शबाना बेगम, लाला राम, महेंद्र सागर, सफीक, रफीक, शाकिर अली, हरपाल सिंह, नत्थू सिंह, रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें