फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बोल पर आजम का पुतला फूंककर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सांसद आजम खां के विवादित बोल के खिलाफ शुक्रवार को लोगों ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला के नेतृत्व में बरेली गेट के पास आजम का पुतला फूंक कर विरोध जताया। लोगों ने एक स्वर से मांग की कि आजम खां ने लोकसभा में एक महिला सांसद पर अशोभनीय टिप्पणी करके रामपुर का नाम बदनाम किया है, उनको सांसद बने रहने का हक नहीं है। मांग की गई कि आजम खां की सदस्यता रद्द की जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर फैसल खां लाला ने कहा कि आजम खां गली-मोहल्लों में और जनसभाओं में अश्लील बातें तो करते थे, लेकिन अब संसद में भी ऐसी बातें करने लगे हैं। ऐसा करके उन्होंने पूरे देश में रामपुर का नाम बदनाम किया है। रामपुर के लोगों को आजम खां की इस टिप्पणी से शर्म महसूस हो रही है। पूरे देश में संदेश गया है कि रामपुर का सांसद कैसा है। उन्होंने कहा कि आजम खां इससे पहले भी पूर्व सांसद जयाप्रदा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं। इसको लेकर उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है, लेकिन वह सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कहा कि आजम खां ने लोकसभा में एक महिला सांसद जो उस वक्त स्पीकर की कुर्सी पर आसीन थीं के खिलाफ टिप्पणी करके सारी हदें पार कर दी है। उन्होंने राष्ट्रपति और लोकसभा के अध्यक्ष से मांग की है कि आजम खां की सदस्यता समाप्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सिफ़त अली खा, आसिम मलिक, हुमायूं खां, शिराज जमील खान, शहवार खान, वाहिद अली, माजिद खां, क़य्यूम प्रधान, इकराम खां, श्रीपाल, मो. जफर, रय्यान खान,जाकिर अली, आरिफ रजा खां, राजा खां आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें