फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिजली-पानी की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन ईओ नगर पालिका को सौंपा।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला के नेतृत्व में कार्यकर्ता तीतर वाली पाखड़ मोहल्ले में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। इस दौरान फैसल खान लाला ने कहा कि रामपुर की बड़ी आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है। तीतर वाली पाखड़ पर स्थापित 50 केवीए का ट्यूबवेल लगभग दो वर्षों से खराब है, जिस कारण इलाके के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

कई इलाकों में सीवर लाइन और पानी की पाइपलाइन टूट कर एक जगह मिल गई है, जिस कारण पानी की पाइपलाइन में गंदा पानी मिलकर लोगों के घरों में पहुंच रहा है। साथ ही कहा कि नगर पालिका के द्वारा दिन में दो बार सुबह और शाम पानी सप्लाई दी जाती है, लेकिन जिस समय पानी की सप्लाई दी जाती है उस समय बिजली की सप्लाई बंद कर दी जाती है। इसके बाद ईओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आसिफ मियां, नरगिस खान, समीना बी, रय्यान खान, मोहम्मद शाहनूर, अविनाश तपन, पप्पू अंसारी, जाहिद अंसारी, मतीन मियां, नाजिया खान, अहफाज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें