फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि बिल के विरोध में कांग्रेसियों का ब्लॉकवार धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ब्लॉकवार धरना- प्रदर्शन किया। रामपुर जिला मुख्यालय के कार्यकर्ताओं ने चमरौआ ब्लॉक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। लोकतंत्र में जनविरोधी नीतियों का विरोध होता है, लेकिन भाजपा शासन में विरोध का मतलब देशद्रोह हो गया है। इसके बाद भी किसान विरोधी बिल किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम गांधी विचारधारा के लोग हैं, हम अहिंसा के रास्ते पर चल कर किसानों को उनका हक दिलाएंगे। किसी भी मजलूम पर जुल्म होगा तो हम उसके साथ खड़े होंगे और उसकी लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस चमरौआ ब्लॉक के अध्यक्ष रईस अहमद एडवोकेट ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें किसान विरोधी हैं। शहर अध्यक्ष मामून शाह खां ने कहा कि किसानों की मांगे जायज हैं। संसद में पास हुए कृषि कानून को लेकर किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। इस दौरान काशिफ खां, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नोमान खां, मुजक्कीर अली, रामगोपाल सैनी, शाहवेज अली, आमिर कुरैशी, दिव्यांश सिंघल, अंकुश अग्रवाल, ताबिश खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें