रामपुर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक निरीक्षण भवन मिलक में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तीन अक्तूबर शाम 5:00 बजे रामपुर आएंगे। अभय गुप्ता ने बताया कि मुख्तार अब्बास नकवी रात्रि विश्राम ग्राम शंकरपुर स्थित आवास पर करेंगे। इसके बाद 4 अक्तूबर दोपहर 12 बजे ग्राम धनेली उत्तरी मिलक में किसान चौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का निरीक्षण भी किया। इसके बाद कार्यक्रम की सफलता को जिम्मेदारियों को सौंपा गया। केंद्रीय मंत्री पांच अक्तूबर को मुरादाबाद के लोधीपुर में भी किसान चौपाल को संबोधित करेंगे। बैठक में प्रेमशंकर पांडेय, मोहन कुमार लोधी, बीना भारद्वाज, महासिंह राजपूत, कपिल आर्य, ऋषि पांडेय, हरीश गंगवार, डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा, विकास शुक्ला, कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार, राजीव सक्सेना कड़क आदि मौजूद रहे।