फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के गाड़ी के आगे धरना-प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में शनिवार को मतदाता सूची से नाम काटने पर ग्रामीण भड़क गए। इसके बाद गुस्साए लोग तहसील में पहुंच कर धरना देने लगे। मौके पर कोई अधिकारी नहीं आने पर वे एसडीएम की गाड़ी के आगे बैठ गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हुईं। उनका कहना था कि उनके पास पहचान पत्र और आधार कार्ड है।
विज्ञापन



वे अपना मताधिकार का हक लेकर रहेंगे। बाद में एसडीएम ने लोगों को मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं लोग इस पर राजी नहीं हुए, वे लिखित आश्वासन मांग रहे थे। हालांकि एसडीएम के जाने के बाद लोग लौट गए। ग्राम पंचायत चंद्रपुरा जदीद की मतदाता पुनरीक्षण में काफी दिनों से खेल चल रहा है।


इसको लेकर डीएम के तहसील दिवस में मतदाता सूची में खेल और प्रधान की देवरानी को बीएलओ से हटाने का मुद्दा गूंजा था। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, तब पहले हटाए गए नामों को सूची में शामिल करना पड़ा। वहीं एक अक्तूबर को जारी संशोधित सूची से 179 मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं।
विज्ञापन



इसको लेकर शनिवार को गुस्साए लोग एसडीएम दफ्तर पर पहुंच गए और धरना देने लगे। उनका कहना था कि उनके पास पहचान पत्र और आधार कार्ड है, लेकिन सूची से नाम काट दिए गए हैं। बाद में वे एसडीएम की गाड़ी के आगे धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि वह मताधिकार का हक लेकर रहेंगे।


उनका सूची में नाम शामिल कराया जाए, नहीं तो वे गाड़ी के आगे अपनी जान दे देंगे। सूचना पर मौके पर सीओ दिनेश कुमार शुक्ल पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। इस दौरान लोगों को हटाते समय पुलिस से नोकझोंक होने लगी। बाद में एसडीएम अली हसन कर्नी ने धरने पर बैठे पांच लोगों को बुलाकर बात की और उन्हें जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया।


उधर, लोग लिखित रूप से भरोसा चाहते थे। इसको लेकर लोगों ने बात अनसुनी कर दी। इस बीच एसडीएम अपनी गाड़ी को छोड़कर सीओ की गाड़ी में बैठकर चले गए। इससे पहले धरने पर बैठे लोगों ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रधान पति पर साजिशन वोट काटने का आरोप लगाया है।


उन्होंने नाम पूर्ववत शामिल कराने की मांग की है। इस दौरान रघुनंदन प्रसाद, दिनेश पाल, रामपाल, मंजू रानी,  हरपाल, नोनीराम, रामबहादुर, अतर सिंह, आसेराम, राजेंद्र, भूपराम, राजपाल, नीम कुमारी, आरिफ, मोहम्मद आजम, बांदूराम, मीना देवी, पुष्पा देवी, होरीलाल, गनेशी आदि रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें