फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता पक्ष पर धमकाने का आरोप, राज्यपाल से शिकायत

Sat, 03 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में धांधली समेत कई समस्याओं को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष और समर्थकों का प्रशासन के खिलाफ धरना शनिवार को भी जारी रहा। सत्ता पक्ष के लोगों पर धमकाने का आरोप लगाते जमकर नारेबाजी की गई। राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम और उनके समर्थक जिला पंचायत में बेमियादी धरने पर बैठे हैं। धरना शनिवार को भी जारी रहा।  जिला पंचायत अध्यक्ष ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन ने सत्ता पक्ष के दबाव में जिला पंचायत से 112 गांवों में कराए जा रहे विकास कार्य रुकवा दिए हैं। वोटर लिस्टों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है।


चेतावनी दी कि अगर सत्ता पक्ष ने प्रशासन से धांधली कराई तो विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने राज्यपाल को भी ज्ञापन भेजा। आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष के लोग फर्जी मुकदमे दर्ज कराने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन



राज्यपाल से सुरक्षा की गुहार की है। धरना देने वालों में मुस्तफा हुसैन, अहसान पाशा, जाबिर, नदीम, हाफिज सिराज, मो. इकबाल, मुशर्रफ अली, शकील, अलाउद्दीन, रिजवान अली, इरफान अली, इदरीस, मुराद अली, फाजिल, महबूब, अशफाक, फिरासत, शाकिर नेता, इंतजार, अरशद पाशा थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें