फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सफाई नायक से अभद्रता का विरोध, आज से नहीं करेंगे सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। मसवासी में सफाई नायक से अभद्रता के विरोध में सभी ठेका और संविदा कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि जब तक सभासद पति के खिलाफ कार्रवाई अथवा माफी नहीं मांगी जाएगी तब तक नगर की सफाई व्यवस्था ठप रहेगी। सफाईकर्मियों ने एक शिकायती पत्र ईओ को दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के बैनर तले दी गई शिकायत में लिखा है कि ठेका सफाई नायक मुकेश अलाव की लकड़ी उतार रहे थे। आरोप है कि मुकेश के पास सभासद पति का फोन आया और अपने वार्ड में लकड़ियां उतारने की बात कही। सफाई नायक मुकेश ने चिह्नित स्थानों पर लकड़ियां उतारने की जानकारी दी तब सभासद पति ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की। मामले की जानकारी अन्य कर्मियों को हुई तब रोष फैल गया। सभी ठेका और संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें