फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी को कड़ी सजा मिले

Fri, 11 Dec 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पैगंबर पर टिप्पणी के खिलाफ नगर और केमरी में शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कमलेश तिवारी को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए पुतला भी फूंका। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन



केमरी के मदरसा जामिया रजविया में केमरी क्षेत्र के उलेमा एकत्र हुए। इस दौरान मदरसा प्रबंधक हाफिज जफरुदीन के नेतृत्व में एक जुलूस बिलासपुर मिलक रोड पर निकाला गया। इस दौरान हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही रोड बंद करके धरना भी दिया। बाद में पुतला भी फूंका।


बाद में केमरी थाने के दारोगा अमित कुमार मान फोर्स के साक मौके पर पहुंचे। उलेमा ने उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान केमरी चेयरमैन सलीम अहमद, हाफिज जफरउद्दीन, मौलाना जलालउददीन, मोलाना मोहम्मद सलीम, हाफिज मौलाना तहान रजा आदि थे।
विज्ञापन



उधर, नगर में मोहल्ला भट्टी टोला में मुस्लिम समाज के तमाम युवा गुलाम अहमद के नेतृत्व में एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने कमलेश तिवारी के पुतले को नारेबाजी करते हुए लेकर नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचे। इसके तिवारी के पुतले को आग लगा दी। इस दौरान चौराहे पर जाम भी लग गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें