फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलें चालू करवाने और बकाया भुगतान के लिए प्रदर्शन

Sat, 21 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने चीनी मिलें चालू और गन्ने का बकाया भुगतान कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने डीएम के जरिए राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा है। जिलाध्यक्ष आसिम खां के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी के जरिए राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन



उसमें कहा है कि प्रदेश के गन्ना किसानों की स्थिति बिगड़ती जा रही है। सरकार चीनी मिलों को तो रियायतें दे रही हैं, पर किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। प्रदेश की सभी चीनी मिलें शीघ्र चालू करने, आगामी सत्र के लिए गन्ने का मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, ब्याज सहित गन्ने का बकाया भुगतान दिलाने की मांग की।


शीघ्र ही गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसमें आसिम खां, प्रियांशु मणि अग्रवाल, सन्नी गुप्ता, फैयाज, शफीक अहमद, मो. शकील, गौरव जैन, दानिश, शावेज, फैयाज, कय्यूम, मोबीन अहमद अंसारी, छोटे लाल, बसी मोहम्मद, मो. रईस भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें