फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Sat, 21 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद मंडी में किसानों का सस्ता धान खरीदा जा रहा है। सरकारी क्रय केंद्र भी कागजों में चल रहे हैं। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भाकियू के मंडल सचिव परशुराम शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन



कुछ देर प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धान की खरीद सिर्फ कागजों में की जा रही है। शाहबाद मंडी में किसानों का धान 1000 रुपये क्विंटल खरीदा जा रहा है। शासन को खरीद का जो आंकड़ा भेजा जा रहा है वह फर्जी है। राइस मिलों से सिर्फ चावल की डिलीवरी कराई जा रही है।


शाहबाद मंडी में खोले गए आरएफसी के क्रय केंद्र पर भी किसानों का धान नहीं तौला जा रहा है। ज्ञापन में कहा है कि 15 नवंबर को धान खरीद में फर्जीवाड़े की शिकायत एसडीएम से भी की गई। लेकिन, उन्होंने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन



चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही धान खरीद केंद्र नहीं खोले गए तो भाकियू 24 नवंबर को शाहबाद-रामपुर मार्ग पर जाम लगाएगी। इस दौरान रामलाल मौर्य, महेंद्र सिंह यादव, देशराज सिंह, अतर सिंह, रामकुवर सिंह, चंद्रभान सिंह, रामचंद्र, हरपाल सिंह, केशो सिंह, प्रताप सिंह, रामप्रसाद, गौकल सिंह, शंकर लाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें