फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने पुतला फूंककर किया मंडी शुल्क का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। व्यापारियों ने मंडी शुल्क के विरोध में पुतला फूंककर रोष जताया। चेतावनी दी कि जब तक मंडी शुल्क खत्म नहीं किया जाता, व्यापारी विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी नवीन मंडी स्थल के गेट पर पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद व्यापारियों ने मंडी शुल्क का पुतला फूंककर रोष जताया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल लंबे अरसे से प्रदेश में मंडी शुल्क की समाप्ति के लिए आंदोलन कर रहा था। कुछ समय तक मंडी शुल्क खत्म कर दिया गया था लेकिन, कृषि कानून को वापस लेने के बाद पुन: मंडी समितियों में मंडी शुल्क लागू कर दिया गया। इसके बाद प्रदेश में गल्ला मंडी, कृषि उत्पाद से संबंधित उद्योगों पर मंडी समितियों का शोषण, उत्पीड़न भ्रष्टाचार , इंस्पेक्टर राज पुन: शुरू हो गया है जिससे व्यापारी और उद्यमी परेशान हैं। व्यापारियों ने चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने भी सारे मंडी स्थल को अधिग्रहण कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। जिससे व्यापारियों का नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त कर दिया जाए। मंडी के अंदर कार्य करने वाले व्यापारियों को लाइसेंस जारी करके यूजर चार्ज व अन्य किसी माध्यम से आधा प्रतिशत शुल्क लगाया जाए। इस दौरान शाहिद शमसी, शोएब मोहम्मद खान, अवतार सिंह, हारिस शमसी, बिलाल शमसी, जगन्नाथ चावला, मुकेश आर्य, प्रदीप खंडेलवाल, राम गुप्ता, आमिर खान गुड्डू, गुलशन अरोड़ा, हरीश अरोड़ा , हरमीत सिंह समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें