फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रामपुर पहुंचेगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा 27 अक्तूबर को रामपुर पहुंचेगी। प्रतिज्ञा यात्रा और सभा की सफलता के लिए कांग्रेसी नेता दिन भर तैयारियों का जायजा लेते रहे। नूरमहल में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

प्रतिज्ञा यात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नूर महल में सभा हुई, जिसमें पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और पूर्व विधायक अफरोज अली खां ने होने वाली सभा की रणनीति बनाई। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रतिज्ञा यात्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में रामपुर पहुंचेगी। इसमें आचार्य प्रमोद कृष्णम समेत कई अन्य बड़े नेता भी शामिल रहेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, मुतीउर रहमान खां बब्लू, नौमान खां, मामून शाह खां, महफूज उर रहमान खां, जमीर शाह खां, मसूद शाह मियां, शारिक जापानी, लल्लन खां, विजय बहादुर सक्सेना, अब्दुल सुबूर खां, मोहम्मद जुबैर खां, पप्पू यादव, अकरम सुल्तान खां, वजाहत तुर्की, नासिर खां, खुशनूद खां, अब्बास मियां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें