फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अनियंत्रित होकर निजी बस पलटी, 50 से ज्यादा यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सोमवार तड़के साढ़े चार बजे शाहबाद-बिलारी रोड पर राणा शुगर मिल के पास अनियंत्रित होकर निजी स्लीपर बस सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में बच्चों-महिलाओं समेत 50 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। चीख-पुकार मचने पर शुगर मिल के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी शाहबाद पहुंचाया। वहां से गंभीर घायल 14 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बस में करीब 100 यात्री थे।चंडीगढ़ से बरेली के आंवला तक चलने वाली नागालैंड की निजी स्लीपर बस कासगंज, बरेली, बदायूं, सुल्तानपुर, संभल और रामपुर जिले के अलग-अलग कस्बे और गांवों के यात्रियों को लेकर आ रही थी। अधिकतर यात्री हिमाचल प्रदेश के बद्दी, हरियाणा के पानीपत और चंडीगढ़ में काम करने वाले मजदूर हैं। सभी अपने घर लौट रहे थे। सोमवार तड़के अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय अधिकतर यात्री सोए हुए थे। बस पलटने के बाद शोर सुनकर राणा शुगर मिल के कर्मी और आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और सभी घायल को बाहर निकाला। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। छोटे-छोटे बच्चे बिलख रहे थे। घायल यात्रियों ने बताया कि सामने से आए ट्रक को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं कुछ यात्रियों ने कहा कि चालक नशे में थे। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से भाग निकला। एसडीएम शाहबाद सुनील कुमार ने कहा कि घायलों का सत्यापन कराया जा रहा है। डग्गामार बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-

एक जनवरी को खत्म हो चुका था बस का परमिट
बिना परमिट चंडीगढ़ से चली नागालैंड की स्लीपर बस कई राज्यों और जिलों को पार करते हुए आई थी। गाड़ी की न ही कोई चेकिंग हुई और न ही कहीं रोका गया। 2020 मॉडल की बस का परमिट 1 जनवरी 2024 को समाप्त हो चुका था। टैक्स भी 31 दिसंबर 2023 तक जमा किया गया था। ऐसे में नियमों पर ताक पर रखकर करीब 100 यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस दौड़ाई जा रही थी।
विज्ञापन


हादसे में ये लोग हुए घायल
दातागंज बदायूं निवासी दिलदार और उनकी पत्नी रेशमा, एहसान, गलपुरा शाहबाद निवासी भोले, नारायणपुर रामपुर निवासी नसरीन, देव प्रकाश निवासी इस्माइलपुर कासगंज, विमलेश कमालपुर कैंट बरेली, बाबूराम कादरचौक बदायूं, गलपुरा शाहबाद निवासी संतोष, राजवती और उनकी मां रामश्री ऊंचागांव शाहबाद, देवकुमारी कादरचौक बदायूं, सतपाल और उनकी पत्नी गुड्डी जगेसर शाहबाद, चमन अनवा शाहबाद, नीलम भुजी टोला आंवला बरेली, विमला गुरगांव बदायूं, अंजू बेहटरी फाटक चंदौसी संभल, अजयपाल खलपुर फरीदपुर बरेली, यादराम मीरापुर शाहबाद, अंशु व्योधन खुर्द सिरौली बरेली, चरन सिंह बरेली, महेश बदायूं, नजमा सिरौली बरेली, सुमनलता और उनकी बेटी पूजा (3) बरेली, हरीश भुड़ेली बदायूं, हरिओम कुठिया जिला सुल्तानपुर, जोगेंद्र और पप्पू बरेली समेत कई ऐसे लोग घायल हुए। तमाम लोग प्राथमिक उपचार के बाद खुद ही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें