फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज को दिल्ली जा रहा कैदी जुआ खेलता पकड़ा

Tue, 21 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में पुलिस गिरफ्त में जुआ खेलते पकड़ा गया इलाज को भेजा गया कैदी।
विज्ञापन

विज्ञापन
 दिल्ली में इलाज के लिए निकला कैदी बीच रास्ते में ही क्रिकेट पर सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। उसे सिपाही रास्ते में ही छोड़कर चले गए थे।

सूचना के आधार पर पुलिस ने जब एक घर में छापा मारा तो कैदी दो अन्य लोगों को भी के साथ क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते मिला। आरोपी पुलिस कर्मी फरार हैं जिन्हें एसपी संजीव त्यागी ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी कैदी के साथ ही उसके दो अन्य साथियों को भी जेल भेज दिया है।।

शहर के मुहल्ला पक्का बाग निवासी महफूज मियां एनडीपीएस एक्ट में बीस साल की सजा काट रहा है। वह जेल में कैंटीन भी चलाता है। महफूज हार्ट पेशेंट है। उसका ट्रीटमेंट दिल्ली के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में चल रहा है। इलाज के लिए महफूज को रविवार की रात में दिल्ली के लिए निकलना था।
विज्ञापन


महफूज को लेकर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही होमराज व अतुल रात करीब 8.30 बजे जेल से निकले। इन तीनों को ट्रेन से निकलना था। मगर, रास्ते में ही कैदी और पुलिस कर्मियों के बीच साठगांठ हो गई। पुलिस के मुताबिक महफूज ने पुलिस कर्मियों से दो घंटे की मोहलत मांगी। जिसके बाद उसके कहने पर पुलिस कर्मी रात में 11 बजे रेलवे स्टेशन पर मिलने की बात कहकर चले गए। सजायाफ्ता कैदी को अकेला ही रास्ते में छोड़कर चले गए। इस बीच घाटमपुर में महफूज वाजिद के घर से रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर यहां से सट्टा खेलते हुए महफूज मियां के साथ ही उसके साथ घेर फारुख शाह निवासी मोहसिन व अखाड़ा मल्ली खां निवासी फिरोज को भी पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से रंगीन टीवी, बाइक और दस हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि तीनों मिलकर दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। महफूज के पकड़े जाने की सूचना के बाद पुलिस कर्मी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जहां महफूज के साथ ही उसके दो साथियों के खिलाफ सट्टा खेलने का मुकदमा दर्ज किया है, वहीं इस मामले में फरार चल रहे दोनों सिपाहियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें