फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छात्रा की आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। कोतवाली क्षेत्र में बीए छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर छात्रा को बहला-फुसलाकर नशीली गोली देने, अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और रुपये मांगने समेत गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार दोपहर भगतपुर तिराहे से भगतपुर रोड जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पिता के मुताबिक, बदनामी के डर से छात्रा ने आरोपियों को 70 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद भी पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने दो सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने मामले में अरविंद, अंकित, शिवानंद, अमित और सुलेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मुख्य आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें