फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियों में जुटे अफसर..

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद अफसरों ने मतगणना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुरुआती तैयारियों के मुताबिक अफसर हर विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल लगाने की तैैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इसमें चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद कुछ बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन

रामपुर की पांच विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ था। 1123 मतदान केंद्रों के 2058 बूथों पर वोट डाले गए थे। इसके बाद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच ईवीएम को मंडी समिति में जमा करा दिया गया था। स्ट्रांग रूम और मंडी समिति के पास कई स्तर की सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। किसी को भी मंडी समिति के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। अब 10 मार्च को मतगणना होनी है। लिहाजा, अफसरों ने मतगणना की तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना के लिए टेबल पर कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों की तैनाती को लेकर भी तैयारी चल रही है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि फिलहाल तो प्रत्येक विधानसभा के हिसाब से 14 टेबल लगाई जाएंगी। बाकी, चुनाव आयोग की ओर से जैसे दिशा निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें