झाकड़ी में वित्तीय साक्षरता शिविर के दौरान मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। नाबार्ड के सौजन्य से रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत झाकड़ी में हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक की एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में शाखा के कार्यकारी सहायक डॉ. बलविंदर ठाकुर और स्नेहलता ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और बैंक की चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
शिविर में ग्रामीणों को एटीएम और ओटीपी से जुड़ी जानकारी किसी से भी साझा न करने की अपील की गई। इस मौके पर पंचायत सदस्य चिंता देवी, सविता, मीरा देवी, ईश्वरा देवी, सूरज देव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।