फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी में गूंजी गुरुवाणी

Sat, 31 Dec 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
विज्ञापन
प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकालते सिख समुदाय के लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन

श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार की सुबह चार बजे श्रद्धालु सातवें दिन नगर के प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री गुरु सिंहसभा में एकत्र हुए। सबद- कीर्तन के साथ ही प्रभातफेरी शुरू हुई। 

प्रभातफेरी में सबसे आगे निशान साहिब लेकर एक सिख चल रहा था। उसके पीछे संगत सबद- कीर्तन करते व गुरुवाणी सुनाती चल रही थी। प्रभातफेरी माठखेड़ा रोड से होती हुई नगर के मुख्य चौराहे पहुंची। इसके बाद श्रद्धालु नगर के मुख्य चौराहे से सिनेमा रोड, पंजाबी कालोनी, रामपुर रोड से सोमवार निवासी सभासद परमजीत कौर भोला के आवास पर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं का पुष्पबर्षा कर स्वागत किया गया। जलपान के बाद प्रभातफेरी गुरुद्वारे में पहुंचकर संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभातफेरी में सभासद परमजीत कौर भेाला, कुलदीप सिंह, गुरनाम सिंह, गुरमुख सिंह, खजान सिंह,  सतनाम सिंह, कुललीप सिंह, गुरनाम सिंह,  मंदीप कौर आदि मुख्य थीं।रामपुर में श्री  गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में  निकाली  जाने वाली प्रभातफेरी में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के तीन जनवरी को निकाले जाने वाले नगर कीर्तन की जानकारी दी गई। शुक्रवार सुबह 6  बजे गुरुद्वारा से शुरू हुई  प्रभातफेरी राधारोड से दीपसिंह  नगर में बिलासपुर रोड पर घूमी और गुरुद्वारा पर संपन्न हुई।  प्रभातफेरी में तीन जनवरी को  विराट नगर कीर्तन की जानकारी दी गई। प्रभात  फेरी में निर्मल सिंह, गुरमीत  सिंह आहूजा, अमरीक सिंह, लखविंदर  सिंह,  मनजीत सिंह,  मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें