नगर के मोहल्ला चाऊ पुरा में दुल्हन के घर बारात नहीं पहुंची जिससे उसके परिवार में हड़कंप मच गया। दूल्हा अपने परिवार समेत घर में ताला बंद कर गायब हो गया। जिससे लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
नगर के मोहल्ला चाऊ पुरा में अनवर शाह के पुत्र मोहम्मद कासिम का रिश्ता पड़ोस के ही एक व्यक्ति की पुत्री के साथ तय हुआ था। 30 दिसंबर को बरात आनी थी। दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार तैयारी में जुट गए। बारात के स्वागत और खाना भी तैयार किया गया। शुक्रवार की दोपहर तक बरात दुल्हन के द्वार नहीं पहुंची। दुल्हन पक्ष के सभी लोग जुमे की नमाज अदा करने मस्जिद पहुँचे थे कि मौका पाकर दूल्हा समेत उसके अन्य परिजन घर में ताला लगा कर भाग निकले।
दुल्हन पक्ष के लोग जब नमाज पढ़ कर लौटे और बारात का इंतजार कर रहे थे। तब मोहल्ले के लोगों ने देखा कि दूल्हा के घर ताला लगा है। जिससे दुल्हन पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। वार्ड सभासद मोहम्मद सुलेमान दुल्हन के पिता को साथ लेकर पुलिस चौकी पहुंचे और मामले से अवगत कराया। पुलिस ने कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।