फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर घटना के आरोपियों की शिनाख्त के लिए थानों में लगे पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई/शाहबाद (रामपुर)। बीते माह लखीमपुर खीरी में घटना में सामने आए आरोपियों की शिनाख्त न होने के बाद अब जनपद के तमाम थानों में उनके पोस्टर लगवा कर शिनाख्त के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इसके बाद से थाना प्रभारियों ने आरोपियों की शिनाख्त करना शुरूकर दी है।
विज्ञापन

बीते कुछ माह पूर्व लखीमपुर में किसानों की मौत के मामले में हंगामा करने वाले आरोपियों की तस्वीरें वीडियोग्राफी के माध्यम से पुलिस के सामने आई थीं। लेकिन, उनकी तब शिनाख्त नहीं हो पाई थी। अब उनकी शिनाख्त के लिए रामपुर के पटवाई और शाहबाद थानों में आरोपियों के पोस्टर लगवा दिए गए हैं। पटवाई थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया इस पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी टीम द्वारा की जा रही है। आरोपियों की शिनाख्त के लिए थाना परिसर में उनके पोस्टर लगवा दिए गए हैं जबकि, शाहबाद कोतवाली प्रभारी संजय तोमर ने भी आरोपियों की शिनाख्त करने की बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें