फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में फैजान ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय जुल्फिकार इंटर कालेज में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में फैजान ने प्रथम स्थान,मोहम्मद आदिल ने द्वितीय तथा रामबाबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वीप कार्यक्रम की जनपदीय नोडल अधिकारी तृप्ति माहौर ने छात्रों को मतदाता बनवाने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया । प्रधानाचार्या रचना चतुर्वेदी ने सभी बच्चों को इस कार्य में अपना सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। विद्यालय के स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अजय कुमार वर्मा ने मतदाताओं को जागरूक करने के बारे में छात्रों से विस्तार से चर्चा की । कार्यक्रम में सुधीर यादव, अनिल कुमार, अजय कुमार वर्मा, राकेश कुमार भट्ट,राधे श्याम, बनवारी लाल, हीरालाल, दीनानाथ, कंचन कुमार, मोहम्मद आरिफ खां सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन सुधीर यादव तथा अध्यक्षता प्रधानाचार्या ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें