फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: संदीप हत्याकांड में पुलिस टीमें दे रहीं दबिश, आरोपी पकड़ से दूर

Sat, 10 Oct 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिबडिबा में गैंगस्टर संदीप सिंह चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि संदीप हत्याकांड में पुलिस की चार टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन

नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों ने कोतवाली क्षेत्र के अलावा सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में भी कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी, लेकिन अभी तक कोई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। आरोपियों से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों के बयान लिए और ग्रामीणों से भी बातचीत की। घटनास्थल के आसपास और गांव के विभिन्न रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। सीओ ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के बाद संदीप का शव घर पहुंचा। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान पुलिस सुरक्षा मुस्तैद रही।
विज्ञापन

वहीं, डिबडिबा गांव के लोग अब भी दहशत में हैं। लोग जगह-जगह संदीप की हत्या की चर्चा करते दिखे। कुछ लोगों की जुबान पर यह आशंका भी थी कि कहीं संदीप की हत्या के पीछे किसी और को निशाना बनाने की मंशा तो नहीं थी। बता दें कि मलिक कॉलोनी निवासी संदीप सिंह चौहान गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट में निरुद्ध रह चुका था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार तीन हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी थी।
000
ये दिखा फुटेज में
वायरल सीसीटीवी फुटेज में सुबह करीब 11 बजे घटनास्थल पर काली ब्रेजा कार और एक स्कूटी खड़ी दिखाई दे रही है। धारीदार शर्ट पहने संदीप दीवार के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने बेखौफ अंदाज में उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद संदीप जमीन पर गिर पड़ा। फुटेज में एक ट्रक गुजरता भी दिखाई दे रहा है।
000
गठित चारों टीमों ने दीं दबिशें
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीओ पीपी सिंह के नेतृत्व में टीमें बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र और उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में दबिश दे रही हैं। आरोपियों से जुड़े लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
0000
पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार
सीओ पीपी सिंह ने बताया कि पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शव घर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम के दौरान संदीप के शरीर में चार गोलियां लगने की बात सामने आई।
000
गांव में दहशत का माहौल
हत्या के बाद डिबडिबा गांव में दहशत का माहौल है। लोग जगह-जगह घटना की चर्चा कर रहे थे, लेकिन कोई भी खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं था। पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें