फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जनसेवा केंद्र संचालक से लूट के खुलासे को कैमरे खंगाल रही पुलिस

Mon, 03 Mar 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी (रामपुर)।
विज्ञापन

दो दिन पहले बाइक सवार जनसेवा केंद्र संचालक से लूट के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने रोड किनारे प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले हैं। साथ ही संचालक से भी घटना के बार में जानकारी ली है।
शुक्रवार देर शाम दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे जनसेवा केंद्र संचालक से बाइक सवार दो बदमाशों ने नगदी व अन्य सामान से भरा बैग लूट लिया था। संचालक ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। रविवार सुबह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम घटनास्थल पर पहुंची व संचालक को बुलाकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रोड किनारे प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले तथा घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की है। पुलिस टीम संचालक के केंद्र पर भी पहुंची और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया की संचालक के केंद्र पर करीब 1.35 लाख रुपये की नगदी थी और लैपटाॅप व अन्य सामान था। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें