रामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का जनपद की सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में सजीव प्रसारण कराया गया।
नगर पालिका परिषद रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन फात्मा जबी, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के संदेश को सुना। सजीव प्रसारण कार्यक्रम के उपरांत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी पीओ डूडा राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।