फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शिक्षा में बदलाव की अगुवाई करने वाले कल होंगे सम्मानित

Sat, 03 Oct 2026 10:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षाविदों को सम्मानित करने के लिए ‘स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026-27’ का आयोजन पांच अक्तूबर को बरेली रोड स्थित होटल द ओपल में किया जाएगा। अमर उजाला और दीक्षित ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से आयोजित समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर नेतृत्व, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे शिक्षाविदों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह में ‘एजुकेशन लीडरशिप डायलॉग’ भी होगा। इसमें शिक्षाविद और शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ बदलती शिक्षा व्यवस्था, नई शिक्षण पद्धतियों, विद्यालयीय नेतृत्व और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषयों पर विचार साझा करेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करने और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में चयनित प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधकों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोगों और गणमान्य नागरिकों के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है।

बोले शिक्षाविद्
अच्छा परीक्षा परिणाम ही विद्यालय की पूरी उपलब्धि नहीं है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना और उनके व्यक्तित्व को निखारना भी उतना ही जरूरी है। -विकास बत्रा, वाइस चेयरमैन होली चाइल्ड स्कूल बिलासपुर
विज्ञापन

तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ शिक्षण के तौर-तरीके भी बदलने होंगे। आधुनिक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को भारतीय मूल्यों से जोड़ना जरूरी है। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। -पृथ्वीपाल सिंह, डायरेक्टर डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर
विद्यालयों के नवाचार एक-दूसरे तक पहुंचें तो शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है। अच्छे प्रयोगों को साझा करने की जरूरत है। अमर उजाला का शिक्षाविदों को सम्मानित करने का कार्यक्रम सराहनीय कदम है। -अतुल गोयल, चेयरमैन जीडी गोयनका स्कूल बिलासपुर
प्रधानाचार्य विद्यालय के शैक्षिक नेतृत्व की धुरी हैं। उनका नेतृत्व विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। -मनोज कुमार पांडे, प्रबंधक हैरिटेज चिल्ड्रे्न एकेडमी मिलक
शिक्षा में उत्कृष्टता किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं आती। शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मिलकर बेहतर शैक्षिक माहौल तैयार करते हैं। -सनबीम सिंह संधु, प्रधानाचार्य लीड इंडिया इंटरनेशनल स्कूल स्वार
विद्यालय का दायित्व सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को सामने लाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना भी जरूरी है। -उवैद अनस शमसी, प्रधानाचार्य सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल

ये हैं सहयोगी
मुख्य प्रायोजक: दीक्षित ग्रुप ऑफ कॉलेजेस सह प्रायोजक: रमा सिंघल ज्वैलर्स
प्रायोजक: होली चाइल्ड स्कूल बिलासपुर, डीएमए रामपुर, माउंट लिट्रा जी स्कूल रामपुर, जीडी गोयनका बिलासपुर, आनंद कांवेंट स्कूल, सेफ हैंड वर्ल्ड स्कूल रामपुर, गायत्री गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर, डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर, द रेडियंस स्कूल रामपुर, हादी एकेडमी रामपुर, शिव कांवेंट स्कूल रामपुर, सनवे स्कूल रामपुर, न्यू एजे पब्लिक स्कूल बिलासपुर, रामपुर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर, ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, एमआईएमटी रामपुर, हैरिटेज चिल्ड्रेन एकेडमी मिलक, लर्निंग लीड स्कूल मिलक, लीड इंडिया इंटरनेशनल स्कूल स्वार और लॉर्ड बुद्धा सिटी इंटरनेशनल स्कूल मिलक, सर्व संस्कृति स्कूल बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें