फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पीपली वन से काटी गई खैर की लकड़ी से लदी पिकअप पकड़ी, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गश्त के दौरान वन विभाग की कार्रवाई, करीब 40 क्विंटल लकड़ी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार/मिलक खानम। वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान खैर की लकड़ी से लदी एक पिकअप को पकड़ लिया, जबकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। विभाग ने पिकअप को लकड़ी सहित जब्त कर सलारपुर रेंज परिसर में खड़ा करा दिया है।
वन रेंजर सुरेश जोशी ने बताया कि शुक्रवार रात विभागीय टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खैर की लकड़ी से लदी एक पिकअप उत्तराखंड के रास्ते बाहर ले जाई जा रही है। सूचना पर टीम ने गदरपुर मार्ग पर निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद एक पिकअप आती दिखाई दी। चालक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने वाहन भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने पीछा कर पिकअप को रोक लिया, लेकिन तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। रेंजर ने बताया कि पकड़ी गई पिकअप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामद खैर की लकड़ी करीब 40 क्विंटल आंकी गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें