फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पीईटी के अभ्यर्थियों ने रोडवेज की झोली भरी, बढ़ गई आमदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पीईटी देने आए परीक्षार्थियों के कारण रोडवेज को तीन दिन में अच्छा मुनाफा हुआ। रोडवेज ने तीन दिन में 33 लाख रुपये की आय अर्जित की। इसके बाद भी रामपुर डिपो अपने आय के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाया।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो का लक्ष्य प्रतिदिन 12.5 लाख रुपये का है। त्योहारी सीजन नहीं होने के कारण रोडवेज को कम यात्री मिल रहे हैं। इस कारण डिपो अपने आय के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पा रहा है। छह और सात सितंबर को हुई प्रारंभिक आर्हता परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने जमकर रोडवेज की सवारी की। इससे निगम को अच्छी आय हुई।
डिपो के आंकड़ों के हिसाब से एक सितंबर को 5334 यात्रियों ने सफर किया, इससे निगम को 11.98 लाख रुपये की आय हुई। इसी तरह दो सितंबर को 5758 यात्रियों ने सफर किया और आय 6.97 लाख रुपये, तीन सितंबर को 7208 यात्रियों ने आय 9.22 लाख रुपये, चार को 6862 यात्रियों ने आय 9.53 लाख, पांच को 7836 यात्रियों ने आय 8.8 लाख, छह सितंबर को 8892 यात्रियों ने आय 11.56 लाख रुपये और सात सितंबर को 29093 यात्रियों ने सफर किया। इससे निगम को 12.11 लाख रुपये की आय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के एआरएम महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक आर्हता परीक्षा के दौरान रामपुर बहुत अधिक यात्री आए इससे निगम की आय बढ़ गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें