आरोप है कि इस दौरान सामने स्थित दुकान में इशान ने मिठाई बांटने का विरोध किया। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। शोर होता देख इशान के भाई फाजिल और ताबिश भी मौके पर आ गया। जिसके बाद तीनों ने अब्दुल समद की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।
मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस को आता देख तीनों भाई मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने इस मामले में अब्दुल समद की तहरीर के आधार पर इशान, फाजिल और ताबिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि भाजपा की जीत की खुशी में मिठाई बांट रहे युवक की तीन भाइयों ने पिटाई कर दी है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।