फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur by-election : जीत को लेकर आश्वस्त हैं आजम फिर भी सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार, जताई मतगणना में धांधली की आशंका

Sat, 25 Jun 2022 04:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा विरमेंद्र शर्मा, रामपुर

सार

उपचुनाव में कम वोटिंग पर सपा नेता आजम खां ने कहा कि पुलिस आतंक की वजह से कम हुआ है मतदान।  मतगणना में धांधली न हुई तो हम चुनाव जीत रहे हैं, लेकिन हम दोबारा मतदान चाहते हैं।
विज्ञापन
azam khan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां ने रामपुर संसदीय सीट पर हुए उप चुनाव में कम मतदान का कारण पुलिस की ज्यादती को बताया है। उन्होंने कहा कि उप चुनाव दोबारा से होना चाहिए। हम इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि उपचुनाव में जीत को लेकर वह आश्वस्त भी हैं। अखिलेश यादव से रिश्तों में दूरी पर उन्होंने कहा कि कोई दूरी नहीं है, हां कुछ बातों की तकलीफ जरूर है।

विज्ञापन






बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान आजम खां और उनके विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम ने कम मतदान को लेकर पुलिस पर निशाना साधा था। शुक्रवार को आजम खां से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस के आतंक की वजह से मतदान प्रतिशत कम रहा। बोले, लोकतंत्र में क्या ये होगा कि दरोगा एक शरीफ वोटर को जिसका कोई क्रिमनल रिकॉर्ड न हो उसे ठोकरों से मारे, उसका गला दबाए, जब एक ही व्यक्ति के साथ इतना अन्याय होगा तो कौन घर से निकलकर आएगा।

उन्होंने कहा कि हम इस सबको लेकर सुप्रीम कोर्ट में जाने पर विचार कर रहे हैं। चुनाव परिणाम पर सपा विधायक ने कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं, अगर मतगणना में धांधली न हो। लेकिन, हम इस जीत को भी दरकिनार कर चाहते हैं कि उप-चुनाव दोबारा हो। कहा कि अधिकारियों ने लाठी बरसाईं, महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक घंट तक पोलिंग रोक दी गई। पुलिस के इस आतंक की वजह से मतदान प्रतिशत कम रहा। ये लोकतंत्र का कत्ल है। संवाद
विज्ञापन


आजम ने कहा- अखिलेश से नहीं कोई दूरी, कुछ बातों की तकलीफ जरूर है
अखिलेश यादव के लोकसभा उप-चुनाव प्रचार में रामपुर न आने और उनसे दूरी के सवाल पर कहा कि कोई नाराजगी या दूरी का इससे लेना देना नहीं है।  हां कुछ बातों की तकलीफ जरुर है। कहा कि सेहत खराब होने के कारण सपा विधानमंडल की बैठक और शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सपा की बैठक में नहीं जा सका। दो आपरेशन हो गए हैं एक और होना है। जब जरुरी होगा तो लखनऊ बैठक में भी जाऊंगा। कहा कि अखिलेश यादव से कोई दूरी नहीं है हां कुछ तकलीफ जरुर है, कुछ बातों की तकलीफ है लेकिन, इसके लिए घर में तो आग नहीं लगा सकता। आगे की रणनीति पर कहा कि अब घर के रूठों को मनाना है और जो घर छोड़कर चले गए हैं उन्हें वापस घर लाना है। जगह-जगह छोटे-छोटे सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा।

मंडलायुक्त पर भी साधा निशाना
आजम खां ने कहा कि मंडलायुक्त पर रामपुर की बर्बादी का दाग है। उन्हें ये बस्ती पसंद नहीं आती। बस्ती क्यों पसंद नहीं आती इस सवाल के जवाब पर कहा कि शायद यहां पर कुछ सड़कें और गलियां बन गईं, बच्चों के लिए स्कूल बन गए इसलिए पसंद न आती हो। कहा कि हमने चुनाव आयोग से मांग की है कि वो चाहे कितने ही अधिकारी भेज दें मतगणना के लिए लेकिन, मंडलायुक्त को न आने दें। आजम ने आरोप लगाया कि अगर मंडलायुक्त मतगणना में आएंगे तो बेइमानी कराएंगे क्योंकि विधानसभा चुनाव में भी वो सिर्फ दो सीटों पर गए और दोनों जगह सपा हार गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें