फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा जलाना नगर पालिका को पड़ा भारी, डीएम ने ठोका 50 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी के सख्त रुख के बाद भी नगर पालिका के कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि कूड़ा जलाने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। डीएम ने अपना रुख और कड़ा करते हुए रामपुर नगर पालिका पर 75 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया है। साथ ही जुर्माने की इस धनराशि का वसूली मुख्य सफाई, सफाई निरीक्षक, सफाई नायक एवं सफाई कर्मी के वेतन से की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है। लिहाजा, कूड़ा जलाने समेत किसानों को पराली जलाने पर भी रोक लगा दी गई है। इसके बाद भी पालिका कर्मी बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को तो गांधी समाधि के नजदीक बाईपास मार्ग पर कूड़ा जलाया जा रहा था। मामला जानकारी में आते ही जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने सख्ती करते हुए नगर पालिका पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। जुर्माने की यह धनराशि इस क्षेत्र में तैनात मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, सफाई नायक और सफाई कर्मियों से वसूल की जाएगी। नगरपालिका के डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा जलाए जाने के मामले में एसडीएम सदर प्रवीण वर्मा ने 25 हजार का जुर्माना लगाया है। इस मामले में जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने जुर्माना लगाने के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस तरह से नगरपालिका पर 75 हजार का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की रकम भी शनिवार तक वसूल की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए जाते रहे हैं कि वे अपने नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में कूड़ा जलाने मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। कूड़ा कलेक्शन करके कलेक्शन सेंटर से सीधे डंपिंग ग्राउंड पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए थे, परंतु गांधी समाधि स्थित बाईपास मार्ग के किनारे एकत्रित कूड़े से यह स्पष्ट होता है कि कूड़ा नियमित रूप से डंपिंग ग्राउंड तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी निकाय क्षेत्र में कूड़ा जलाने की घटना सामने आती है तथा दोषी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संबंधित निकाय के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें