फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के वाहनों से पहुंचे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद/मिलक/बिलासपुर/स्वार(रामपुर)। एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। जिसके चलते मरीजों और तीमारदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एंबुलेंस न मिलने पर कोई 50 रुपये तो कोई 100 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से अपने मरीज को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा।
विज्ञापन

सोमवार रात मेरी पत्नी शशिबाला की तबीयत खराब हुई थी। 102 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस वाले यही कहते रहे एंबुलेंस अभी आ रही है, लेकिन दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। पत्नी की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। तब जल्दबाजी में एक वैन करके लेकर आया। शाहबाद से मेरा गांव ढकिया करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर है। वैन स्वामी ने 1200 रुपये लिए है। एंबुलेंस होती तो यह रुपये बच जाते।
- मुकेश, ढकिया गांव निवासी
सोमवार की रात गर्भवती पत्नी तारावती की अचानक तबीयत खराब हुई तो एंबुलेंस को फोन किया, मगर एंबुलेंस की हड़ताल निकली। इसके बाद किराए के वाहन की व्यवस्था को लेकर काफी देर परेशान रहा। बमनपुरा गांव से बिलासपुर सीएचसी करीब बीस किलोमीटर का सफर किराए के वाहन से किया। जिसके एक हजार रुपये देने पड़े। हड़ताल नहीं होती तो आर्थिक नुकसान और समय बर्बाद नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन

- राजपाल, निवासी बमनपुरा
भतीजे भगवान दास की गर्भवती पत्नी मीना देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल होने पर किराए के वाहन से लेकर बिलासपुर अस्पताल आई। किराए के वाहन स्वामी ने करीब बीस किलोमीटर दूर के सफर के आने-जाने के 1500 रुपये लिए।
- राममूर्ति देवी, निवासी खजुरिया खुर्द
मंगलवार की सुबह गर्भवती पुत्र वधू नीतू को प्रसव पीड़ा हुई। किराए की कार से लेकर सीएचसी स्वार लाकर बहू को जननी सुरक्षा केंद्र में भर्ती कराया। पोती के जन्म के बाद किराए के वाहन से ही बहू को घर ले जा रहे हैं। गांव से सीएचसी की दूरी करीब 12 किलोमीटर है, इसके लिए छह सौ रुपये खर्च करने पड़े हैं।
- रूमालो देवी, निवासी मडैयान भज्जान शिवपुरी स्वार क्षेत्र
मैं गर्भवती हूं, इसलिए जांच के लिए टांडा स्वास्थ्य केंद्र आना था। एंबुलेंस न मिलने पर अपने गांव मझरा बहादुर से टांडा तक किराए के वाहन से आई। गांव से टांडा की दूरी करीब सात किलोमीटर है इसके लिए सात सौ रुपये वाहन वाले ने लिए।
विज्ञापन

- बिन्द्रा, मझरा बहादुर निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें