फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रागी जत्थों ने किया श्रीसुखमनी साहिब का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर स्त्री सत्संग सभा ने श्रीसुखमनी साहिब का पाठ किया। सबद कीर्तन सुनकर संगत निहाल हो गई। गुरुनाम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

मंगलवार को गुरुद्वारा संतभाई जी बाबा में शाम को सफेद वस्त्र धारण कर महिलाओं ने गुरुद्वारे में पहुंचना शुरु कर दिया था। श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख शीश नवाकर आशीष लिया। खालसा मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब, गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की स्त्री सत्संग सभा एवं गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी के नाम सिमरन जत्था द्वारा अपने-अपने जत्थे के साथ गुरुवाणी कीर्तन किए गए। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब में समस्त गुरुद्वारों की स्त्री सत्संग सभाओं द्वारा शाम तीन से छह बजे तक श्री सुखमनी साहिब का पाठ एवं सबद कीर्तन किया। इसके बाद अरदास हुई। बाद में प्रसाद का वितरित किया। इस मौके पर गुरुद्वारे के प्रधान दर्शन सिंह खुरान, स्त्री सत्संग सभा की चरण कौर ,कमलेश अरोड़ा ,सुरजीत कौर, अमरजीत कौर, गुरमीत कौर, सेवादार राजा सिंह, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें