फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहंकार का मर्दन ही उत्तम मार्दव धर्म

Sat, 19 Sep 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को कल्याणकारी पर्यूषण महोत्सव के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला गया। महोत्सव में प्रात: काल में प्रक्षाल पूजन, श्री पार्श्वनाथ पूजन के साथ शाम को सामूहिक आरती और शास्त्र प्रवचन हुआ।
विज्ञापन


 
फूटा महल स्थित मंदिर में शुक्रवार से शुरू हुए कल्याणकारी पयूर्षण पर्व में दूसरे दिन भी प्रात: काल में प्रक्षाल एवं पूजन से शुरुआत की गई। श्रद्धालुओं की ओर से भगवान का अभिषेक और शांतिधारा की गई। दशलक्षण पूजा और तत्वार्थ सूत्र वाचन सुनीता जैन शास्त्री ने किया। दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म को समझाया गया।


सुनीता जैन शास्त्री और पदमा दीदी ने प्रवचन कर महत्व को बताया। कहा कि उत्तम मार्दव धर्म अपनाने से अहंकार और मान का मर्दन हो जाता है। इससे व्यक्ति सच्ची विनयशीलता को प्राप्त करता है। शाम को सामूहिक आरती, लकी ड्रॉ, शास्त्र प्रवचन, अतीत का स्मरण और प्रवचन आधारित प्रश्नोत्तर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



शनिवार को संचालन जोड़ी नितिन जैन और लीना जैन रहे। दीप प्रज्ज्वलन जोड़ी डा. प्रदीप जैन और डा. रुकमणि जैन रहे। मंगलाचरण वंशिका जैन की ओर से किया गया और भजन नेहा जैन ने प्रस्तुत किए। आयोजक-प्रायोजक दिगबंर जैन महिला महासमिति और ज्ञान शांति जैन परमार्थ न्यास रहा।


इस दौरान अध्यक्ष अशोक कुमार जैन, संयोजक पर्यूषण महोत्सव विशाल जैन, अनुराग जैन, देवेंद्र कुमार जैन, आशीष जैन, नितेश खंडेलवाल, प्रमोद कुमार जैन, अक्षय जैन, श्रेयांश जैन, रमेश जैन, भारत भूषण जैन, शिखर चंद जैन, नरेंद्र कुमार जैन, पंडित होतीलाल जैन, अंजू जैन, चंद्र प्रभा जैन, प्रीति जैन खंडेलवाल, पंखुरी जैन, नीता जैन रहे।

 
वहीं, सिविल लाइंस स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी कल्याणकारी पर्यूषण पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दूसरे दिन सुबह को श्रीजी की पूजा-अर्चना की गई। अभिषेक, प्रक्षाल और शांतिधारा के बाद पूजा हुई। शाम को आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।


उत्तम मार्दव धर्म के बारे में बताया गया। इस दौरान राकेश जैन, सुधा जैन, सुनील जैन, रमेश सेठी, राजीव, अर्पित, समीर, सर्वेश, शरद, डा. रमा, वंदना, विजय दिवाकर, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें