फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सशक्त लोकतंत्र के लिए चुनाव में सभी मतदाता की भागीदारी जरूरी

Wed, 10 Dec 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए चुनाव में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। इसके लिए एसआईआर के कार्य को गंभीरता के साथ पूरा करना है। सभी पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में आ जाएं और अपात्रों के नाम वोटर लिस्ट से हट जाएं। मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी, उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा।
विज्ञापन

कृष्ण विहार कॉलोनी में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम सुनिश्चित रूप से मतदाता सूची में जोड़ा जाए। ताकि, चुनाव में कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के अधिक से वंचित न हो। इसके अलावा प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं की विशेष रूप से पहचान की जाएं, जिससे उनके वोट आवश्यक रूप से बनवाए जा सकें। कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल चुनाव के समय सक्रिय हो जाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण जैसे मूलभूत कार्यों में भी पूरी निष्ठा और तत्परता से जुटना है। बैठक में मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। बूथ समितियों की सक्रियता बढ़ाने, लाभार्थी संपर्क अभियान को तेज करने, और युवाओं व नए मतदाताओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का संगठन तब तक पूर्ण रूप से प्रभावी नहीं हो सकता, जब तक बूथ स्तर पर हर कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ काम न करें।जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे चुनावी जागरूकता और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाना भी है, और इसके लिए मतदाता जागरूकता सबसे बड़ा साधन है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अन्नू सक्सेना, सभासद हरिबाबू राज, अशोक सैनी, प्रमोद कुमार लोधी, अनमोल सक्सेना, आशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें