फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं गणित के पेपर ने उड़ाए बच्चों के होश

Sun, 20 Mar 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
परीक्षा
विज्ञापन

विज्ञापन
इंटर के बाद अब दसवीं गणित का प्रश्नपत्र छात्र-छात्राओं के लिए चुनौती बनकर आया। गणित के पेपर को देख छात्रों के होश उड़ गए। कई सवालों के जवाब काफी लंबे होने की वजह से छात्रों को पेपर देने में दिक्कत आई। गणित के प्रश्नपत्र के साथ ही सीबीएसई दसवीं की परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गई।


सीबीएसई इंटर में गणित का पेपर छात्रों के लिए परेशानी का सबब बना था। इसका मुद्दा लोकसभा तक में उठ चुका है। इसके बाद शनिवार को सीबीएसई ने दसवीं की गणित का प्रश्नपत्र भी काफी घुमाकर दिया था। शनिवार को परीक्षा का आखिरी दिन था। गणित का प्रश्नपत्र था। प्रश्नपत्र सामने आते ही तमाम छात्रों के होश उड़ गए। सवाल काफी घुमाकर पूछे गए थे।
विज्ञापन


इनके जवाब भी काफी लंबे थे, जिसे पूरा करने में छात्रों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के दयावती मोदी अकादमी, सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी और केंद्रीय विद्यालय में हुई इस परीक्षा में तमाम परीक्षार्थी प्रश्नपत्र को लेकर परेशान दिखे। दयावती मोदी अकादमी की दसवीं की छात्र प्रकृति जोशी और राज देव कपूर का कहना था कि पेपर लैंदी था। 
विज्ञापन



प्रतिभावान बच्चों के लिए तो ठीक था, लेकिन मीडियम पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए काफी कठिन था। इसी स्कूल के अभिनव, सेंटमेरी की शैली ने पेपर को काफी कठिन बताया। डीजे मैथ्स क्लास के संचालक और गणित शिक्षक दीप जोशी का कहना है कि पेपर लंबा था। बीस नंबर के प्रश्न  घुमाकर  पूछे गए थे, जिससे बच्चों  को दिक्कत हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें