फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वार में पीलाखार नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

Sat, 09 Nov 2024 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। क्षेत्र के भगवंतनगर गांव के निकट बह रही पीलाखार नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। ग्रामीण मगरमच्छ देखने के लिए नदी के पास पहुंचे वह नदी के बीचों-बीच टीले पर धूप सेंकता मिला। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र का भगवंतनगर गांव उत्तराखंड की सीमा पर पड़ता है। उत्तराखंड से पीलाखार नदी बहते हुए इस गांव की पूर्वी दिशा से गुजर रही है। इं दिनों नदी में पानी अधिक नहीं है। लोगों का कहना है कि बीते कई दिन पहले नदी में मगरमच्छ होने की बातें कहीं जा रही थीं लेकिन वफ़ा साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा था। शुक्रवार को सुबह लगभग दस बजे किसान ज़ब नदी से गुजर रहे थे तब उन्होंने नदी के बीचो -बीच एक टीले पर मगरमच्छ को धूप सेंकता हुआ देखा। मगरमच्छर की खबर जब ग्रामीणों को हुई तब वहां लोगों का तांता लग गया। लोगों ने मगरमच्छ की वीडियो भी बनाई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई कुत्ते लापता हो गए, आशंका है कि कुत्तों को वह अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि नदी में छोटे -बड़े कई मगरमच्छ हैं। इस संबंध में वन विभाग को सूचना दी जा चुकी है। वन कर्मियों ने आकर भी देखा, लेकिन उस दौरान वह पानी के भीतर से बाहर दिखाई नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें