फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: श्याम बाबा के जयकारों के बीच निकली निशान यात्रा

Sat, 09 Nov 2024 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में शुक्रवार को श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसमें श्याम बाबा की भक्ति में भक्त सराबोर हो गए। पुष्प वर्षा के बीच भक्तों ने नृत्य करते हुए बाबा के जयकारे लगाए। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया। शनिवार को ज्वाला नगर की रजा टैक्सटाइल्स में संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

युवा कल्याण समिति की ओर से शनिवार को रजा टैक्सटाइल्स के मैदान श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व शुक्रवार की शाम को मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला से निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में श्री खाटू श्याम बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। निशान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्याम प्रेमी हाथों में श्री श्याम बाबा का निशान लेकर बाबा की भक्ति में खोकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। आगे आगे श्याम प्रेमी भजनों पर नृत्य कर रहे थे। इसके पीछे भव्य रूप से फूलों से सजे वाहन में श्री खाटू श्याम बाबा विराजमान थे। हाथों में निशान लेकर श्याम भक्त श्याम बाबा के भजनों और ढोल की थाप पर थिरकते हुए चल रहे थे। इस दौरान सभी ने जमकर जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। निशान यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर मिस्टन गंज चौराहा, मिस्टन गंज,राजद्वारा होते हुए गांधी समाधि, जौहर अली मार्ग, कलेक्ट्रेट चौराहा, एसपी आवास, आवास विकास कालोनी से शौकत अली मार्ग होते हुए देर रात संकीर्तन स्थल पर पहुंची। निशान यात्रा पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत कर श्याम प्रेमियों को जलपान और प्रसाद वितरित किया। निशान यात्रा समारोह स्थल पर पहुंचने के बाद भक्तों ने बाबा को निशान चढ़ाए। इस दौरान अमन अग्रवाल, श्याम जैन ,गोविंद अग्रवाल ,अरविंद सक्सेना ,अमन गर्ग ,अभिषेक,प्रशांत, विशाल, अनमोल , प्रियांश ,बृजेश ,सूरज ,शौर्य ,शेखर ,ओमपाल ,आदित्य ,सिद्धार्थ, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें