फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक के बीच आपस में भिड़ गए कलींड पंचायत प्रधान और उप प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग विकास खंड की कलींड पंचायत में बैठक के दौरान प्रधान और उपप्रधान किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों ही पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला बीते रोज का है जब, कलींड पंचायत में पंचायत की बैठक चल रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर प्रधान और उपप्रधान के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पंचायत के उपप्रधान किशोरी लाल का आरोप है कि वह सचिव के साथ किसी विषय पर चर्चा कर रहे थे।
इसी बीच अचानक से पंचायत के प्रधान उन पर बिफर गए और उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। पंचायत के प्रधान ने उन्हें इस दौरान धमकी तक दे डाली। वहीं पंचायत प्रधान सतीश वर्मा ने आरोप कि बैठक में सामुदायिक भवन को लेकर चर्चा की जा रही थी। इसके लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके साथ गाली-गलौज की गई और झगड़े में उपप्रधान ने भी हमला किया। इसके बाद यह मामला पुलिस थाना पहुंच गया है। डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज करते हुए क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें