फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टांडा बिजलीघर में दिखा सेही का जोड़ा, वीडियो वायरल

Thu, 17 Sep 2026 11:34 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर के बिजलीघर परिसर में बुधवार देर रात सेही का एक जोड़ा खेलते हुए दिखाई दिया। ड्यूटी पर मौजूद एक बिजलीकर्मी ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बिजलीघर परिसर में सेही का जोड़ा दिखाई देने से रात की ड्यूटी करने वाले कर्मियों में दहशत का माहौल है। बुधवार देर रात कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर रहे थे, तभी परिसर में दो सेही नजर आए। वे कुछ देर तक परिसर में घूमते और आपस में खेलते रहे।
कर्मचारियों को जंगली जीवों की मौजूदगी से अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है। उन्हें आशंका है कि अचानक सेही सामने आने पर कोई परेशानी हो सकती है। जेई इरशाद हुसैन ने इस घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी है। वन विभाग के कर्मचारियों से सेही के जोड़े को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें