फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यतीमखाना प्रकरण: सपा जिलाध्यक्ष समेत तीन आरोपियों ने दाखिल किया डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र, दो अप्रैल को अगली सुनवाई

Tue, 22 Mar 2022 08:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

मंगलवार को यतीमखाना प्रकरण की सुनवाई में सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, ठेकेदार इस्लाम, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दाखिल किया। अभियोजन की ओर से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई है। अब मामले की दो अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। इस मामले में आजम खां भी आरोपी हैं। 
विज्ञापन
यतीमखाना प्रकरण में आजम खां भी हैं आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में सपा जिलाध्यक्ष समेत तीन आरोपियों ने मंगलवार को अपने अधिवक्ता के माध्यम से डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। जिस पर अभियोजन ने आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग की। अब इस मामले में कोर्ट दो अप्रैल को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


साल 2019 में सपा नेता आजम खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा सांसद आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी, बकरी चोरी जैसे आरोप भी रिपोर्ट में शामिल हैं। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।

इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल कोर्ट) में चल रही है। जिसमें मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, ठेकेदार इस्लाम ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दाखिल किया। अभियोजन की ओर से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग की। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब इस मामले की अगली सुनवाई दो अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें