फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में रामराज्य! किसी पेट्रोल पंप पर नहीं मिली गड़बड़ी  

Thu, 04 May 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
विज्ञापन
रामपुर में पेट्रोल पंपों पर छामापारी करके मशीनों में चिप लगे होने और घटतौली की जांच करते प्रशासन के अधिकारी। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

तो यह मान लें कि रामपुर में पेट्रोल पंपों पर रामराज्य है। न कोई मिलावट, न घटतौली। बुधवार को पेट्रोल पंपों पर छापामारी तो शुरू की गई लेकिन सब कुछ ओके मिला। दो मजिस्ट्रेटों की टीम ने बाकायदा पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। एक-एक चीज की बारीकी से पड़ताल की लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं पकड़ पाए। छापेमार कार्रवाई के दौरान हड़कंप मचा रहा।

शासन के निर्देश के बाद पेट्रोल पंपों पर चेकिंग की जा रही है। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने चेकिंग के लिए दो टीमों का गठन किया। एसडीएम सदर सिद्धार्थ और सिटी मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश के नेतृत्व में टीम का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर के नेतृत्व में टीम ने डीएम आवास के सामने स्थित मैट्रोपोलिस फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि चेकिंग का काम लगातार जारी है। आगे भी जारी रहेगा। चेकिंग के दौरान यदि कहीं कोई गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने भी पेट्रोल पंप को चेक किया लेकिन यहां भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें