फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मंत्री औलख के कब्जे से मुक्त कराई जाए जेल की जमीन’

Thu, 04 May 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे विधायक अब्दुल्ला आजम खां नसीर खां और सपा के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से जेल के लिए प्रस्तावित जमीन से कब्जा हटवाने की मांग सपाइयों ने रखी है। सपाइयों ने साफ कहा कि राज्यमंत्री का कब्जा हटवाकर जेल का निर्माण तेज कराया जाए क्योंकि जेल के निर्माण के लिए इससे उपयुक्त जमीन नहीं हो सकती। उन्होंने डीएम से मुलाकात कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।      

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां उन्होंने डीएम शिव सहाय अवस्थी से मुलाकात की। इस दौरान स्वार टांडा विधायक अब्दुल्ला आजम व चमरौवा विधायक नसीर अहमद खां के माध्यम से डीएम को ज्ञापन दिया गया,जिसमें सपाइयों ने जेल का निर्माण तेज कराने का मुद्दा उठाया। कहा कि जेल का निर्माण रुका हुआ है।
विज्ञापन


सपा सरकार में जेल के लिए जमीन आवंटित की जा चुकी थी साथ ही निर्माण भी शुरू करा दिया गया था,लेकिन उस वक्त अतिक्रमण नहीं हटा था जिसकी वजह से मामला कोर्ट तक पहुंचा था। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख का भी इस जमीन पर कब्जा है। इनका भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है। इनसे भी जमीन का कब्जा हटवाया जाए ताकि किसी तरह कोई दिक्कत न हो और जेल का निर्माण तेज कराया जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा सपाइयों ने लालपुर डाम पर बन रहे पुल व बैराज का निर्माण रोक देने पर भी सपाइयों ने नाराजगी जाहिर की है। साथ ही इसका निर्माण फिर से चालू कराने की मांग रखी। सपाइयों ने डुंगरपुर में आसरा कालोनी के पास बने नाले को तोड़ने का आरोप लगाया साथ ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग रखी। सपाइयों को डीएम ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें