फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यतीमखाना मामला: कोर्ट में गवाह के पेश न होने पर खत्म हुआ सफाई देने का अवसर, अब पांच दिसंबर से अंतिम बहस

Fri, 21 Nov 2025 08:56 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

कोर्ट ने यतीमखाना बस्ती केस में आजम खां की सफाई का अवसर समाप्त कर दिया है और अब पांच दिसंबर से अंतिम बहस शुरू होगी। वहीं क्वालिटी बार केस में गवाह आया, पर सुनवाई नहीं हो सकी।
 
विज्ञापन
आजम खां (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज यतीमखाना बस्ती मामले में कोर्ट ने सफाई साक्ष्य का अवसर खत्म कर दिया है। कोर्ट में अब पांच दिसंबर से अंतिम बहस शुरू होगी। वहीं दूसरी ओर क्वालिटी बार मामले में गवाह तो आया, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। दोनों मामलों की सुनवाई के लिए अलग-अलग तारीख तय कर दी है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली में यतीमखाना बस्ती को कब्जाने के केस दर्ज हैं। इस मुकदमे में बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी व मारपीट करने के आरोप लगे हैं। सपा नेता आजम खां समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। 2019 में दर्ज इस मुकदमे की सुनवाई एमपीएमएलए-सेशन कोर्ट में चल रही है।

कोर्ट में शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से गवाह नहीं आया, जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई साक्ष्य का अवसर खत्म कर दिया। एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार यतीमखाना मामले की सुनवाई पांच दिसंबर को होगी। अब यह फाइल बहस के लिए लग गई है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज क्वालिटी बार को कब्जाने के मामले में भी सुनवाई होनी थी। इसके लिए मुकदमे के वादी गगन अरोड़ा कोर्ट में पेश हुए, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई आठ दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें