गांव समोदिया के पास तेज गति सेे आ रहे लकड़ी लदे वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कारपेंटर की मौत हो गई, जबकि लकड़ी व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। शव को कब्जे में कर पीएम पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
भोट के गांव वजीदपुर निवासी कारपेंटर बशरूद्दीन पुत्र जमील अहमद अपने तहेरे र्भाई लकड़ी व्यापारी मुस्तफा रहमान पुत्र फजले रहमान के साथ बुधवार दोपहर हल्द्वानी से बाइक से घर जा रहे थे।
स्वार-रामपुर मार्ग स्थित गांव समोदिया के निकट पीछे से आ रहे लकड़ी लदे छोटा हाथी वाहन ने पीछे से टक्कर दी। बाइक अनियंत्रित हो गिर गई। वाहन कारपेंटर बशरूद्दीन के ऊपर चढ़ गया। उसकी मौक पर ही मौत हो गई।
लकड़ी व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनाें को दी। घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया था। रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।