फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालानगर में भूख हड़ताल सर्राफा बाजार में प्रदर्शन

Thu, 31 Mar 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठे ज्वालानगर सर्राफा कमेटी के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

 एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। सर्राफा बाजार में कारोबारियों ने मीटिंग कर प्रदर्शन किया, वहीं ज्वालानगर सर्राफा कमेटी की ओर से भूख हड़ताल जारी रखी गई।


ज्वालानगर सर्राफा कमेटी के विरोध-प्रदर्शन में अध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी ने कहा कि सर्राफा कारोबारियों को हड़ताल करते 29 दिन हो गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांग का निस्तारण नहीं कर रही है। इससे सर्राफा कारोबारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सर्राफा कारोबारियों के घर उजाड़ने में लगी है। इस दौरान कई सर्राफा कारोबारी भूख हड़ताल पर भी रहे। विरोध प्रदर्शन में राजीव लोचन, मनोज रस्तोगी, अंकुर अग्रवाल, निमिष रस्तोगी, पारस, प्रमोद रस्तोगी, याशू, दिलीप गोयल, चंद्रराज मित्तल, रामकिशन गुप्ता, उमेश, प्रदीप, सर्वेश रस्तोगी, महेश, विवेक, पराग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


साहूकारा सर्राफा कमेटी ने भी हड़ताल जारी रखी और बुधवार को विरोध-प्रदर्शन किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने सर्राफा कारोबारियों से एकजुटता के साथ इसी प्रकार विरोध-प्रदर्शन जारी रखने की अपील की। इस दौरान विनोद कुमार गप्पल, चंद्रप्रकाश रस्तोगी, रवि प्रकाश, अजय अग्रवाल, अशेष अग्रवाल, परितोष चांदीवाला, संजीव आदि मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें