सर्दी बढ़ने के बाद रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम तेज हो गया है। बुधवार को एक घंटे का ब्लाक लेकर काम किया गया और ट्रैक की लाकिंग की गई।
ज्वालानगर क्रासिंग से लेकर सीआरपीएफ गेट के बीच रेलवे के पीडब्लूआई महेंद्र भार्गव और आरसी शर्मा के नेतृत्व में काम शुरू हुआ। इसके लिए एक घंटे का ब्लाक लेकर ट्रेनों का रफ्तार थामी गई।
थ्रैसिंग मशीन के जरिया रेल लाइनों को लाकिंग किया गया और पत्थरों को लाइन के नीचे किया गया। पीडब्लूआई ने बताया कि यह रुटीन कार्य है, लेकिन इसे करने के लिए एक घंटे का ब्लाक लिया गया है। उधर स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि एक घंटे के ब्लाक से ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।