फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में कोरोना संक्रमण से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शनिवार को चौपाल में 31 और रविवार को 3 और मामले सामने आए हैं। इससे उपमंडल में कुल संक्रमित की संख्या 304 हो गई है। दूसरे चरण की कोरोना लहर में चौपाल उपमंडल में पांच लोग अभी तक कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है कि गांव और कस्बे में रहने वाले लोग जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत होने पर खुद को आइसोलेट करें। समय पर टेस्ट करवाएं, इससे ही कोरोना होने की पुष्टि हो सकती है। उपमंडलाधिकारी चौपाल नरेंद्र चौहान ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि जिन्हें सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार है वे अस्पताल जाकर टेस्ट करवाएं और इसे हलके में न लें।
चौपाल में रविवार को कोरोना संक्रमण से एक और मौत हो गई है। 74 वर्षीय बुजुर्ग अन्य गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त था। कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित बेटी उनसे मिलने आई थी, इसके बाद बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित हो गया था। तहसीलदार चौपाल उमेश शर्मा, मेडिकल और पुलिस टीम के साथ मौके पर गए और शव का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें