फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजा में कोरोना संक्रमण से एक की मौत, दो नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा (लाहौल स्पीति )। काजा उपमंडल में रविवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक क्षेत्र से 26 सैंपल लिए गए थे। इसमें 2 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन

बीएमओ काजा डॉ. तेंजिन नोरबू ने बताया कि रविवार को संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं। दोनों संक्रमित मरीजों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य चला है। अब काजा उपमंडल में सक्रिय मरीजों की संख्या 39 पहुंच गई है। काजा में अभी तक 688 कोरोना संक्रमित हो चुके है। इसमें 645 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके है जबकि चार लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें