रामपुर। कोरोना संक्रमण से बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 26 नए संक्रमितों सामने आए हैं। वहीं बुधवार को जिले में 169 कोरोना संक्रमितों ने सकुशल आइसोलेशन अवधि पूरी कर कोरोना से जंग जीत ली है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को मिलक क्षेत्र के गांव कूप निवासी एक 44 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मुरादाबाद के टीएमयू में मौत हो गई। वहीं, एंटीजन जांच में 12 और निजी लैब जांच में 14 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जिले में बुधवार को 169 संक्रमितों के आइसोलेशन पूरा करने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 1228 रह गई है। वहीं जिले में अब तक 10685 संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते रहें, ताकि स्वयं और परिजनों का स्वास्थ रह सके।